फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 710 कलाकारों ने रंगों से विकसित भारत को कैनवास पर उतारा

सार

पटियाला में एनजेडसीसी द्वारा सेवा पर्व-आर्टिस्ट कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों कलाकारों ने विकसित भारत की कल्पना को रंगों में उतारा। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे और पेंटिंग्स को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) की ओर से आयोजित सेवा पर्व- आर्टिस्ट कैंप में विकसित भारत की कल्पना को कलाकारों ने अपने रंगों से कैनवास ऐसे सजाया, जैसे सभी कृतियां कुछ ना कुछ बयां कर रही हो। इस पर्व मे करीब 710 प्रोफेशनल्स, कॉलेज और स्कूली विद्यार्थियों ने एक साथ अलग-अलग श्रेणी में भाग लिया। इस अवसर पर विशेष तौर पर भाषा विभाग पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह जफर, पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी कलाकार सुनीता धीर मौजूद रहीं। जिन्होंने सभी कलाकारों की ओर से बनाए गए चित्रों की काफी प्रशंसा की।
विज्ञापन

एनेजडसीसी के निदेशक एम फुरकान खान ने कहा कि विजेता रहे कलाकारों को नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। कलाकार अपनी पेंटिंग को सोशल मीडिया पर भी अपलोड करके संस्कृति मंत्रालय के पेज पर फीचर होने का एक सुनहरी अवसर प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के 75 स्थानों पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने देशव्यापी इस अभियान में हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। जिसके तहत पटियाला में एनजेडसीसी ने भी अपने अधीन आते विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व जम्मू कश्मीर राज्यों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें