खडूर साहिब : पीडीए प्रत्याशी बीबी परमजीत कौर खालड़ा ने भरा नामांकन
तरनतारन। लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की प्रत्याशी बीबी परमजीत कौर खालड़ा ने जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप सभरवाल को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस मौके पर पंजाब एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि बीबी खालड़ा को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का समर्थन प्राप्त है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर खैरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधायकों को दिए आदेश से यह साफ हो जाता है कि कांग्रेस इन लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार रही है। मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को हर हाल में जीत दिलवाने के लिए विधायकों पर दबाव डाल रहे हैं।