सुनील जाखड़ आज भरेंगे नामांकन
गुरदासपुर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जिले की लीडरशिप साथ होगी। इस दौरान गुरदासपुर में रोड शो का आयोजन भी किया जाएगा। विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि सुनील जाखड़ सुबह नौ बजे हलके की लीडरशिप के साथ सबसे पहले श्री अमृतसर साहिब में नतमस्तक होंगे। 10.30 बजे बटाला के काली दुआरा मंदिर और गुरुद्वारा कंध साहिब में माथा टेकेंगे।