फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कॉरिडोर की पुरानी निशानदेही से छेड़छाड़ कर बुर्जियों को इधर-उधर करने के लगाये आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर : पुरानी निशानदेही से छेड़छाड़ करने के आरोप
विज्ञापन

किसानों ने जताई नाराजगी, कहा-25 फरवरी को हुई निशानदेही को बरकरार रखा जाए
मामले की जांच के लिए एनएचआई की टीम को बुलाकर चेक किया जाएगा : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। करतारपुर कॉरिडोर के लिए जमीन की पुरानी निशानदेही से एनएचआई द्वारा की गई छेड़छाड़ करने के आरोपों को लेकर डेरा बाबा नानक के नाराज किसान वीरवार को एसडीएम गुरसिमरण सिंह ढिल्लों से मिले। किसान बचाओ कमेटी के सह प्रधान सूबा सिंह ने बताया कि एनएचआई की टीम ने कॉरिडोर के लिए किसानों की जमीन की निशानदेही बुर्जियां लगाकर 25 फरवरी को की थी और यह निशानदेही अधिकारियों द्वारा किसानों की देख-रेख और सहमति से की गई थी।
सूबा सिंह ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम को डेरा बाबा नानक में नेशनल हाइवे अथॉरिटी के कुछ अधिकारी पहुंचे और उन अधिकारियों ने पुरानी निशानदेही से छेड़छाड़ कर कुछ बुर्जियों को इधर-उधर कर दिया। इससे कुछ किसानों की करीब 20 फीट की वो जमीन भी कॉरिडोर में आ गई, जो पहले नहीं आती थी। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग है कि कॉरिडोर के लिए जो निशानदेही 25 फरवरी को बुर्जियां लगाकर की गई थी, उसी निशानदेही को बरकरार रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबा सिंह ने बताया कि एसडीएम ने उनकी बात को पूरी गंभीरता से सुना है और उन्होंने इस निशानदेही को ठीक करवाने का आश्वासन भी दिया है। इस संबंध में डेरा बाबा नानक के एसडीएम गुरसिमरण सिंह ढिल्लों ने बताया कि कुछ किसानों ने इस बात को उनके ध्यान में लाया है कि 25 फरवरी को कॉरिडोर के लिए जिस जमीन की निशानदेही एनएचआई की तरफ से की गई थी, आज उसमें अंतर आ रहा है। इस मामले को वेरिफाई करने के लिये शुक्रवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी वालों को डेरा बाबा नानक में बुलाया गया है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर वह चेक करेंगे और अगर कोई अंतर निकलता है तो जो निशानदेही नोटिफिकेशन में है उसी को बहाल रखा जाएगा।



फोटो- 14जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में एसडीएम गुरसिमरण सिंह ढ़िल्लों किसानों की समस्या को सुनते हुये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें