फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नाटशाला में मुहम्द रफी की 3

विज्ञापन
विज्ञापन
रफी नाइट में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

मुंबई से सुनील परदेसी, हापुड़ से अहसान रफी को मिला रफी रतन अवार्ड पंजाब
अमृतसर।
पंजाब नाटशाला के सहयोग से मंगलवार शाम गायक मुहम्मद रफी की 38वीं बरसी पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सोहल ग्रुप ऑफ आर्ट की तरफ से पेश किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब पुलिस के एडीसीपी अमरीक सिंह पवार, नाटशाला के संस्थापक इंजी. जतिंदर बराड़, डा.नवप्रीत, डा.बीएस ग्रोवर, गुरदीप कंधारी ने रफी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सबसे पहले मुंबई से सुनील परदेसी, हापुड़ यूपी से अहसान रफी और मुजीब-उर-रहमान को सोसाइटी की ओर से पहली बार रफी रतन अवार्ड पंजाब दिया गया। इसके बाद हरिंदर सोहल की तरफ से चलाई जा रही म्यूजिक वर्ल्ड एकेडमी के नए उभरते कलाकारों में से शायन, अमनदीप, जसकरण सोहल, अनमोल, मनप्रीत सोहल, अमृतपाल सिंह, निवेदिता और प्रदीप धवन ने गीत पेश किए। कार्यक्रम में अजय प्रताप, बिक्रमजीत सिंह, कोमल की ओर से कॉमेडी नाटक पेश किय गया। अंत में सभी कलाकारों को म्यूजिक वर्ल्ड अकादमी और पंजाब नाटशाला की ओर से हरिंदर सोहल, जतिंदर बराड़, गुरदीप कंधारी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें