फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 में से 4 सिर्फ सेवा केंद्र बचे, नहीं हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
खालड़ा और सुरसिंह सेवा केंद्रों में बिजली बिल की अदायगी न होने पर कनेक्शन कटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
सरकार की ओर से लोगों की मुश्किलों को कम करते हुए और उनकी सुविधाओं के लिए कुछ समय पहले सेवा केंद्रों का निर्माण करवाया था अब इन्हें बिना किसी प्री-प्लानिंग के अचानक बंद कर दिया गया है।
सब डिवीजन भिखीविंड में 13 सेवा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से नौ बंद कर दिए गए हैं। बाकी बचे 4 सेवा केंद्रों में भिखीविंड व अलगों ही काम कर रहे हैं। खालड़ा और सुरसिंह सेवा केंद्रों में बिजली के बिल की अदायगी न होने से संबंधित विभाग की ओर से बिजली कनेक्शन काट दिया गया। सेवा केंद्रों में रखे जनरेटर के लिए डीजल उपलब्ध नहीं होने से वह किसी काम के नहीं रहे। आसपास के अधिकतर सेवा केंद्र बंद हो चुके हैं। इसका सीधा असर कस्बों के सेवा केंद्रों पर पड़ रहा है। अपने कार्य के लिए गांवों से आने वाले लोग सुबह 7 बजे सेवा केंद्रों पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

खेमकरण रोड पर तहसील परिसर में चल रहे सेवा केंद्र के कोआर्डिनेटर मनदीप सिंह ने बताया कि पहले इस सेवा केंद्र में 50-56 लोग अपने कार्य के लिए आते थे। सेवा केंद्रों के बंद होने से अब यहां पर करीब 150 से ज्यादा तक लोग आ रहे हैं। मजबूरन वह भी अपनी ड्यूटी के समय से आधा घंटा पहले आकर इन सबको टोकन बांट देते हैं। इसके बावजूद सभी का काम नहीं हो पाता। खालड़ा सेवा केंद्र में पहुंचे कर्म सिंह निवासी नारली ने बताया कि वह लेबर की कापी के लिए पिछले 1 सप्ताह से सेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे है। कई सेवा केंद्र बंद हो चुके है और किसी केंद्र में बिजली नहीं आती। अब इन सेवा केंद्रों में सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है। बलकार सिंह निवासी बैंका ने कहा कि गांव से तकरीबन 4 किलोमीटर पैदल चलकर पिछले 1 माह से जाति सर्टिफिकेट के लिए सेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

सेवा केंद्रों के जिला मैनेजर पुष्पिंदर सिंह का कहना है कि पंजाब सरकार के आदेशों पर सेवा केंद्र बंद किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर केंद्र दोबारा शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें