फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मत्री के निवास के पास आंगनवाड़ी वर्करों ने यातायात ठप्प कर दिया रोष धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के निवास के पास दिया रोष धरना
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने काली चुनरी और काली झंडिया लेकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
दीनानगर (गुरदासपुर)।
समझौते को लागू न करने के विरोध में रविवार को आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने प्रदेशाध्यक्ष हरगोबिंद कौर की अध्यक्षता में बहरामपुर रोड स्थित शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी के निवास के पास यातायात ठप कर धरना दिया। वर्करों ने सिर पर काली चुनरी ओढ़कर और हाथो में काली झंडियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी वर्कर शिक्षा मंत्री के निवास तक न पहुंचे, के लिए पुलिस ने गली के आगे दंगा रोको वाहन खड़ा कर रास्तों को भी बंद कर दिया।
यूनियन नेताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग ने पंजाब भर में पांच लाख बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से छीनकर सरकारी प्राइमरी स्कूलों में दाखिल कर लिया था। संघर्ष के बाद शिक्षा विभाग व सामाजिक सुरक्षा स्त्री व बाल विकास विभाग का यूनियन के साथ 26 नवंबर 2017 को समझौता हुआ था कि 3 से 6 साल तक के बच्चे आंगनबाड़ी सेंटरो ंमें ही रहेंगे तथा शिक्षा विभाग की वालंटियर एक घंटा सेंटरो में जाकर बच्चों को पढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने समझौते के अनुसार अभी तक बच्चे आंगनबाड़ी सेंटर को वापस नही किए हैं। इससे आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों में भारी रोष है। यूनियन नेताओं ने समझौते के अनुसार बच्चे आंगनबाड़ी सेंटरों में वापस भेजने, हरियाणा की तर्ज पर पर मान भत्ता देने, वर्दियों व स्टेशनरी व राशन की धनराशि भेजने और सेंटरों की बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मागों को स्वीकार न किया गया तो संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर जसबीर कौर, शिंदरपाल कौर, सुनीता रानी, कुलमीत कौर, देविंदर कुमार, सर्वजीत कौर, आशा रानी, रजवंत कौर मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें