फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान के लिए बने पार्क की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदी स्मारक पार्क की हालत खराब
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने शहीदी स्मारक तक तोड़ दिया, सैनिक सुरक्षा परिषद ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिले के शहीदों की याद में शहर के मिशन रोड के पास बनाये गए शहीदी स्मारक पार्क की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। हैरत की बात तो यह है कि इस पार्क में बने शहीदी स्मारक की हालत बेहद दयनीय है।स्मारक पर शहीद की टोपी और राइफल को शरारती तत्व नुकसान पहुंचा चुके हैं। पार्क की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर के मिशन रोड पास स्थित यह शहीदी स्मारक पार्क चिल्ड्रेन पार्क के नाम से मशहूर है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां पर सैर के लिए आते हैं। आसपास के लोगों के लिए यह पार्क पसंदीदा जरूर लगती है। सुविधाओं के नाम पर यहां पर कुछ भी नहीं है। यहां तक की पार्क में शहीदों के सम्मान के लिए बना शहीदी स्मारक भी अच्छी हालत में नहीं हैं। शहीदी स्मारक में तोड़ फोड़ की गई है। आलम यह यह है कि शहीदों के सम्मान के लिए बना यह स्मारक शहीदों को अपमानित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव रविंदर विक्की ने कहा कि यह पार्क काफी समय पहले प्रशासन ने शहीदों की याद में बनवाया था। इस पार्क की हालत दयनीय है और प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होनें प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस पार्क को दुरुस्त किया जाए। नगर निगम के एमई सतीश सैनी का कहना है कि इस बात की जानकारी नहीं है उक्त पार्क नगर निगम के अधीन आता है या फिर नगर सुधार ट्रस्ट के। बाद में सैनी ने माना कि यह पार्क निगम के अधीन आता है और इसकी मरम्मत के लिए टेंडर लगाया गया है। जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें