फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मुकेश कुमार जैसे जांबाजो के बलिदानों के समक्ष समुचा राष्ट्र नत्मस्तक-कुंवर विक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद मुकेश कुमार को याद किया
विज्ञापन

गुरदासपुर। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेना मेडल विजेता लांस नायक मुकेश कुमार की याद में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन मार्केट कमेटी धारीवाल के पूर्व चेयरमैन वजीर सिंह लाली के नेतृत्व में आयोजित हुआ। गांव फत्तेनंगल के माता गुजरी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की शामिल हुए। इनके अलावा शहीद की माता सुभाष रानी, बेटा कपिल देव, भाई पवन कुमार, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, शहीद हवलदार गुरविंदर सिंह मानेपुर की माता सरबजीत कौर ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कुंवर विक्की ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को दर्शाता है। कठिन परिस्थितियों में हमारे जवानों ने यह युद्ध जीत बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराने का काम किया। इस मौके पर मुख्यातिथि द्वारा शहीद के परिवार सहित दस अन्य शहीदों के परिवारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नरिंदर चाबा कालेशाह, सरपंच जसवंत सिंह, सूबेदार दलबीर सिंह, रोहित मैंगी, सरपंच गगनदीप सिंह, दलबीर सिंह, साईं दास, बिलसन मसीह बिल्ला, कमलजीत सिंह, अमरीक सिंह, प्रगट सिंह, हंस राज, राजेश कुमार, कर्म सिंह, सुखविंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


26जीडीआरपी07 गांव फत्तेनंगल मे शहीद के परिजनों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि कुंवर विक्की, वजीर सिंह लाली व अन्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें