फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अजनाला के नंगल में 540 किलो लाहन बरामद

Wed, 12 Aug 2026 07:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला देहात पुलिस ने अजनाला क्षेत्र के नंगल गांव में अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही 540 किलो लाहन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी इरंजू, मलकीत और जारज मसीह नंगल वंझावाला के निवासी हैं। तीनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। देहाती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। एक मुखबिर ने पुलिस को बताया कि सरपंच काबल सिंह के घर के पीछे झाड़ियों में अवैध शराब बन रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। हालांकि, आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए थे। मौके से 540 किलो लाहन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें