दो निजी अस्पतालों ने 2.75 करोड़ सरेंडर किए
अरोड़ा अस्पताल ने दो करोड़ और बब्बर ग्रुप ने 75 लाख की अघोषित आय बताई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
शहर के चार प्रमुख अस्पतालों में मंगलवार को आयकर विभाग ने सर्वे किया। दो निजी अस्पताल में 2.75 करोड़ की अघोषित आय सरेंडर की है।
गुरदासपुर के इनकम टैक्स अफसर सुधीर खन्ना ने बताया अरोड़ा अस्पताल तथा अरोड़ा डायग्नोस्टिक सेंटर ने 2 करोड़ रुपये सरेंडर किए है। बब्बर अस्पताल तथा बब्बर हार्ट केयर सेंटर ने 75 लाख रुपये सरेंडर किए। उन्होंने बताया कि यह सर्व प्रिंसिपल कमिश्नर टू अमृतसर संजय रस्तोगी और ज्वाइंट कमिशनर पठानकोट एसएस नेगी और उनकी अगुवाई में किया गया।
विभाग की ओर से जारी सर्व देर रात तक जारी रहे। अरोड़ा अस्पताल तथा अरोड़ा डायग्नोस्टिक सेंटर पर रात 12 बजे काम खत्म हो गया। बब्बर ग्रुप का सर्वे सुबह लगभग 6 बजे खत्म हुआ। सुधीर खन्ना ने कहा कि उक्त धनराशि पर टैक्स जमा कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। जब 31 मार्च तक अघोषित संपत्ति का टैक्स जमा नहीं होता तो टैक्स पर ब्याज अदा करना पडे़गा।