फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया मटीरियल के आरोप पर भडक़े पार्षद व लोग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप से भड़के पार्षद का समर्थकों संग प्रदर्शन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता ने लगाया था घटिया सामग्री से नाला बनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के वार्ड नंबर 36 में नगर निगम की ओर से बनवाए जा रहे नाले में घटिया किस्म की निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगने के बाद पार्षद रोहित स्याल और उनके समर्थक भड़क उठे हैं। मंगलवार को पार्षद की अगुवाई में लोगों ने आरोप लगाने वाले एक कांग्रेसी नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस आरोप को सिरे से खारिज किया।
वार्ड के ही एक कांग्रेसी नेता ने नाले के निर्माण में घटिया मैटीरियल लगाने की बात कही थी। पार्षद रोहित स्याल ने कहा कि वार्ड के मोहल्ला चार मरला क्वाटर में 25 से 30 वर्ष बाद नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि उक्त नाले का निर्माण कार्य आम जनता की देखरेख में हो रहा है। वहीं कांग्रेस के एक नेता ने इस काम में घटिया मटीरियल लगाने का आरोप लगाया है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। स्याल ने कहा कि उक्त नेता को उन्होंने निगम चुनावों में मात दी थी। इसी कारण वह राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में करवाए कामों की उक्त नेता शुरू से ही आलोचना करते आया है। स्याल ने कहा कि वार्ड की जनता करवाए जा रहे कार्य से संतुष्ट है। इसलिए नेता इस प्रकार की राजनीति से बाज आएं। इस मौके पर गणेश, विक्की भगत, अजय, बोनी, महिंद्र, तिलक, उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोप लगाने वाले जिला कांग्रेस के उपप्रधान सुरिंदर बेदी कहा है कि यह मुद्दा राजनीतिक हार-जीत से नहीं बल्कि जनता से जुड़ा है। सिर्फ वार्ड नंबर 36 में ही नहीं बल्कि पूरे शहर में कई जगहों पर घटिया मैटीरियल से काम हो रहे हैं। जनता के साथ किए जा रहे धोखे के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई है। जनता के पैसों का दुरुपयोग के खिलाफ वह आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें