फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने शहर में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने की नारेबाजी
विज्ञापन

गुरदासपुर। ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लॉक गुरदासपुर की ओर से प्रधान गुरमीत कौर के नेतृत्व में शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनियन की ओर से सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय जो उनसे वादे किए थे उनमें से एक भी वादा अब तक पूरा नहीं किया गया। इससे उनमें सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार को उनकी मांगों की ओर ध्यान देने की बात कही जा चुकी है लेकिन सरकार उनकी मांगों को हर बार अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द ही स्वीकार न की गई तो 19 सितंबर को दिल्ली में देश स्तरीय रोष प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर ब्लॉक प्रधान गुरप्रीत कौर, महासचिव सुनरिसला कौर, मध्यमीत कौर, परमजीत कौर, सुरिंदर कौर, सुखबीर कौर, सुरिंदर, बलविंदर कौर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें