फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंप्लाइज फैडरेशन 25 को करेगी गुरदासपुर में रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंप्लाइज फेडरेशन गुरदासपुर में करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

बटाला में बैठक के दौरान एक्शन प्लान की रूपरेखा की गई तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब राज बिजली बोर्ड सर्कल गुरदासपुर की बैठक वीरवार को बलदेव सिंह संधू प्रधान सर्कल गुरदासपुर और मेंबर ज्वाइंट फोरम पंजाब की अध्यक्षता में 26 नंबर बटाला में हुई।
विज्ञापन

बलदेव सिंह संधू और मनजीत सिंह ने बताया कि गुरदासपुर के एक अधिकारी की ओर से कुछ दिनों से कुछ लीडरों के कहने पर वर्करों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा अधिकार मनमर्जी करते हुए पावरकॉम के नियमों का उल्लंघन कर निजी हितों के लिए कर्मचारियों के तबादले कर रहे हैं। इसका विरोध करते हुए फेडरेशन की ओर से पत्र लिखकर संबंधित अधिकारी से बैठक के लिए समय की मांग की गई है। बातचीत के लिए समय देने की बजाय जत्थेबंदी के वर्करों को जुबानी ही डराया, धमकाया जा रहा है। इसका विरोध करते हुए फेडरेशन के वर्करों और नेताओं ने 25 सितंबर को गुरदासपुर में धरना दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी गुरदासपुर के उच्च अधिकारियों की होगी। फेडरेशन नेता हरजीत सिंह प्रधान देहाती मंडल बटाला और सर्कल के सीनियर उपप्रधान मक्खन सिंह पन्नू ने कहा कि दिए जा रहे धरने में समूह वर्कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही ज्वाइंट फोरम पंजाब की ओर से 26 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल करके इसे कामयाब किया जाएगा। मौके पर राजविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, सुच्चा सिंह, हीरा लाल, गुरदेव सिंह, गुरबाज सिंह, चुन्नी लाल, सुरिंदर शर्मा, जोरावर सिंह, नरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलविंदर भगत, सोहन लाल, रविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी03
कैपशन- बटाला के 26 नंबर दफ्तर में बैठक करते हुये इंप्लाइज फैडरेशन के कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें