फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल में किए लोकभलाई के कामों को पंचायती चुनाव में कांग्रेस को जिताएगी जनता-सरना

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार’
विज्ञापन

डेढ़ साल में किए लोक भलाई के कामों के चलते पंचायती चुनाव में कांग्रेस को जिताएगी जनता: सरना
अमर उजाला ब्यूरो।
पठानकोट। गांव कोटली मुगलां में रविवार को कांग्रेस नेता लुकेश कुमार लाडा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। विशेष तौर पर जिला एनएसयूआई के प्रधान रोहित सरना ने शिरकत की। बैठक में जिला परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया।
सरना ने कहा कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से करवाए जा रहे जन कल्याण के कार्य बेहद सराहनीय हैं। इन्हीं कार्यों को देखते हुए जनता जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में कांग्रेस के हक में वोट करेगी। उन्होंने कहा कि विधायक जोगिंदर पाल की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य भी चुनावी उम्मीदवारों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता लाडा ने कहा कि जनता ने विधानसभा चुनावों में अकाली दल को विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ा। जनता के साथ किए वादों को पूरा करने के लिए कैप्टन सरकार वचनबद्ध है। अकाली-भाजपा गठबंधन ने 10 सालों में पंजाब और पंजाबियों को जमकर लूटा है। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में भी अकाली-भाजपा गठबंधन को कांग्रेसी उम्मीदवार चित करेंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच सोमराज लखन, एडवोकेट नितिन महाजन, दीपक मेहरा, परमजीत राणा, रमेश, हेमराज मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें