गुरदासपुर में काले बादलों के साथ हुई तेज बारिश
लोगों ने ली चैन की सांस, फसलों के लिए लाभदायक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शुक्रवार को दोपहर लगभग 3.30 बजे तेज गति से चली आंधी और उमड़े काले बादलों से वातावरण खुशनुमा बन गया और लोगों ने तेज गर्मी से राहत की सांस ली।
दोपहर के समय धूल भरी आंधी चलने से चारों ओर अंधेरा छा गया। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे धूल भरी आंधी के बाद हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लगभग आधा घंटा चली तेज बारिश ने लोग स्वयं को बचाते रहे, लेकिन बारिश इतनी तेज थी कि सड़क पर जा रहे राहगीर बारिश से नहीं सके। जिन लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचना था, उन्हें भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आधे घंटे की बारिश के बाद शहर की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कृषि अधिकारियों के अनुसार इस बारिश से किसानों को धान की बिजाई के लिए फायदा होगा। वहीं सब्जियों के लिए भी यह बारिश लाभप्रद है। इस मौसम में बारिश आम के लिए भी लाभदायक बताई जा रही है।
01जीडीआर4 -8- बारिश के दौरान छाई काली घटा और बारिश से बचकर निकलते लोग।