फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर डीसी को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
‘चुनावी वायदों से भाग रही सरकार’
विज्ञापन

चार ग्रामीण व खेत मजदूर संगठनों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
सूबे चार ग्रामीण व खेत मजदूर संगठनों ने कैप्टन सरकार पर चुनावी वादों से भागने का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा।
पेंडू मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार, देहाती मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष गुरदियाल घुमाण, मजदूर मुक्ति मोर्चा के विजय कुमार सोहल ने संयुक्त तौर पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान मजदूरों के साथ किए गए वादों से भाग रही है। नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि सभी बेघर और जरूरतमंद लोगों को 10-10 मरले के प्लाट, कूड़ा कर्कट के लिए जगह दी जाए। पंचायतों से प्रस्ताव डालने की जिम्मेदारी सरकार स्वयं लें। मकान निर्माण के लिए कम से कम पांच लाख रुपए की ग्रांट दी जाए। ग्रामीण व खेत मजदूरों पर चढ़े हर तरह के ऋण माफ किये जाये व बिना ब्याज कर्जे दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाले मजदूरों व किसानों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पंचायती जमीनें उद्योगों के लिए देना बंद की जाए, बिजली बिलों की माफी में जात धर्म व लोड की शर्त खत्म कर घरेलू बिल माफ किये जाये। तीन हजार से अधिक यूनिटों की खपत होने पर बिजली माफी न देने का किया फैसला वापस लिया जाए। जरूरतमंद मजदूरों के आटा दाल स्कीम के काटे हुए कार्ड बहाल किये जाये। रहते कार्ड बनाये जाये। मनरेगा के तहत सभी परिवारों ंको सारा साल रोजगार दिया जाये। दिहाड़ी कम से कम 600 रुपए की जाये। इस मौके पर मास्टर प्रेम लाल, भजन लाल, सज्जन सिंह, जोगिंदर पाल, पूर्ण भाग, तरलोक सिंह, मंगल सिंह, गुरनाम सिंह, जोहन मसीह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें