संदीप कौर और मोहित सैनी बेस्ट एथलीट
एसएसएम कॉलेज में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
दीनानगर (गुरदासपुर)।
एसएसएम कॉलेज दीनानगर में प्रिंसिपल डा. आरके तुली के नेतृत्व में 39वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी एसपी हेड क्वार्टर वरिंदर सिंह संधू ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और कॉलेज को जूडो मैट उपलब्ध करवाने का वादा किया।
खेल विभाग व शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुखविंदर सिंह के निर्देशों में खेल मुकाबले शुरू हुए। 100 मीटर दौड़ (लड़कियां) में स्वीटी ने प्रथम स्थान, सुक्खी और भुपिंदर कौर ने दूसरा स्थान, सरस्वती ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में रजनी ने पहला, मोनिका ने दूसरा, अंजू बाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के खेल मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ में मोहित सैनी ने पहला, साहिल और सर्वजीत सिंह ने दूसरा, अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में अमनदीप ने पहला, अभिषेक कुमार ने दूसरा, गोत्तम ऋषि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह 300 मीटर दौड़ में अमनदीप ने पहला, राहुल कुमार ने दूसरा, राकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी छलांग में पारस शर्मा ने पहला और तनवीर ने दूसरा, मोहित सैनी ने तीसरा स्थान, शॉटपुट में मोहित सैनी ने पहला, अभिदास ने दूसरा, सर्वजीत सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया, संदीप कौर और मोहित सैनी को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। अध्यापक महिला वर्ग मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ में साक्षी सलारिया ने पहला, अर्चना ने दूसरा, श्रोता ने तीसरा स्थान हासिल किया। ें प्रिंसिपल ने सभी विजेतों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रो. प्रवेश कुमार, डा. राजन कुमार, डा. राजन हांडा, प्रो. सतनाम सिंह, प्रो. विशाल महाजन, प्रो. सुबीर, प्रो. अमित कुमार,प्रो. मिकुंश सिंगला आदि उपस्थित थे।