फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली विद्यार्थियों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

एमडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
स्थानीय गांधी कैंप में स्थित एमडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विशेष अतिथि के रूप में विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल और नगर काउंसिल के प्रधान नरेेश महाजन ने शिरकत की। प्रिंसिपल सतपाल ने मेहमानों के गले में फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। समारोह की शुरुआत शबद गायन से की गई।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने लोक नाच, सोलो डांस, फेंसी ड्रेस, एक्शन सांग, कोरियोग्राफी, गिद्दा और भंगड़ा पेश किया। इस मौके पर विशेष अतिथि लखबीर सिंह लोधीनंगल और नरेश महाजन ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के अंत में दोनों विशेष मेहमानों नरेश महाजन औैर लखबीर सिंह लोधीनंगल को स्कूल प्रबंधक समिति सदस्यों ने सम्मानित किया। इस दौरान विजय थापर, सतवंत कौर, अंशू हांडा, सतपाल नाहर, कमला देवी, बलविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, हरप्रीत कौर, ज्योति, मनजीत कौर और शरणप्रीत भी मौजूद थी।
विज्ञापन


फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के एमडी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में स्कूली छात्र लोक नाच प्रस्तुत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें