अध्यापक यूनियन ने पंजाब सरकार को भेजा मांग पत्र
गुरदासपुर। ब्रिज कोर्स रद्द करवाने के लिए सांझे अध्यापक मोर्चा के आह्वान पर ब्लॉक काहनूवान के अध्यापकों ने पंजाब सरकार को प्राइमरी शिक्षा अधिकारी ब्लाक काहनूवान-1 के जरिये मांग पत्र भेजा। गवर्नमेंट टीचर यूनियन के ब्लॉक प्रधान लवप्रीत सिंह और महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार के शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी किया है कि वह अध्यापक जो बीएड पास हैं, वह प्राइमरी स्तर की पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं, उनको ब्रिज कोर्स करना पड़ेगा। उन्होंने रोष जाहिर करते हुए कहा कि अध्यापक संगठन सरकार के इस फैसले का डटकर विरोध करेगी। ब्रिज कोर्स संबंधी जारी पत्र रद्द करवाने के लिए संघर्ष करेगी। इस दौरान अध्यापकों की ओर से दिया गया मांग पत्र बीपीईओ नीलम कुमारी और क्लर्क दलबीर सिंह ने प्राप्त किया। उन्होंने अध्यापकों को आश्वासन दिलाया कि वह यह मांग पत्र सरकार को भेजेंगे। इस दौरान उत्तम सिंह, जगजीत सिंह, मंजीत सिंह, पवन कुमार, हरजीत सिंह, परमजीत कुमार, गगनदीप और ओम प्रकाश भी मौजूद थे।
04जीडीआरपी04 कस्बा काहनूवान मे बीपीईओ नीलम कुमारी को मांग पत्र सौंपते हुए समूह अध्यापक