फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र सरोवर में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र सरोवर में डुबकी
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से पहुंचे नव वर्ष की पहली रोशनी में नमन करने
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
नववर्ष के पहली किरण में आस्था का समुंदर श्री दरबार साहिब में उमड़ पड़ा। श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान करने वालों की लाइनें रात बारह बजे से ही लगनी शुरू हो गई। लाखों श्रद्धालुओं ने सोमवार को माथा टेक अरदास की। श्री दरबार साहिब में लाखों संगत देश-विदेश से पहुंची है। श्री दरबार साहिब में श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए श्री गुरु रामदास लंगर भवन में पिछले 48 घंटों में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए लंगर तैयार किया गया।
नववर्ष के पहले दिन श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने वालों में पंजाब ही नहीं बल्कि कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत यूरोपीय देशों से भारी गिनती में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचे। पाक द्वारा जम्मू-कश्मीर में हो रहे है हमले के मद्देनजर श्री दरबार साहिब की चौकसी पंजाब पुलिस ने बढ़ा दी है। श्री दरबार साहिब के भीतर एसजीपीसी की स्पेशल टॉस्क फोर्स भी जहां सुरक्षा में तैनात है वहीं दूसरी तरफ सिविल कपड़ों में सीआईडी भी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

रात भर वाहे गुरु का जाप करते रहे श्रद्धालु
पहली जनवरी को श्री दरबार साहिब में हरेक साल श्रद्धालु भारी गिनती में पहुंचते है, इस बार भी भारत के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने सारी रात वाहेगुरु जाप करके नव वर्ष में प्रवेश किया। मेरठ से आए गुरदीप सिंह का परिवार कहता है कि पहली बार है कि नववर्ष के पहले दिन उन्होंने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने का सुअवसर मिला, हम खुद को भाग्यशील मानते हैं।
विज्ञापन


बैसाखी पर पाक जाने वाले जमा करवाए पासपोर्ट
एसजीपीसी के सचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि बैसाखी पर पाक गुरूधामों के लिए जाने वाले जत्थे में श्रद्धालु अपना पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय में 10 जनवरी तक जमा करवा दे। पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों की शिनाख्त इलाके के एसजीपीसी सदस्य से करवानी लाजिमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें