फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रेलवे के कार्यों में तेजी लाने का प्रयास शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रेलवे के कार्यों में तेजी लाने का प्रयास शुरू
विज्ञापन

विधायक, स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने की संयुक्त बैठक
रेलवे से जुड़ी समस्याओं के जल्द निवारण पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर में रेलवे से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए रेलवे विभाग एवं जिला प्रशासन की बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें विधायक अमित विज भी मौजूद रहे। रेलवे विभाग से इस मीटिंग में डिविजनल रेलवे मैनेजर विवेक कुमार ने शिरकत की। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन से डीसी नीलिमा और एसडीएम डॉ. अमित महाजन भी मौजूद रहे।
शहर में रेलवे फाटकों से लेकर ट्रेनों तक विभिन्न समस्याओं के हल पर चर्चा की गई। इसके अलावा रेलवे की जगह पर किए गए अतिक्रमण के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। विभिन्न समस्याओं के हल के लिए रेलवे ने जल्द ही संबंधित स्थानों का दौरा करने की बात कही। वहीं जिला प्रशासन और विधायक ने भी रेलवे को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इसमें विधायक, रेलवे और जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए मिलकर काम करने की सहमति बनाई।
विज्ञापन

विधायक अमित विज ने सबसे पहले शहर के ढाकी स्थित रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से आने वाली दिक्कत का मामला उठाते हुए जल्द वहां पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की। इसके अलावा विधायक ने शहर में ट्रैफिक समस्या का मुख्य कारण माने जाते नैरोगेज रेलवे ट्रैक को एलेवेट करने के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू करने की मांग विधायक ने की। इस पर डीआरएम ने जल्द ही दोनों मामलों से संबंधित स्थानों का निरीक्षण करने के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया।

एलेवेटेड नैरोगेज ट्रैक के प्रोजेक्ट को अभी मंजूरी नहीं : डीआरएम
डीआरएम ने कहा कि एलेवेटेड नैरोगेज ट्रैक के प्रोजेक्ट को सरकार की मंजूरी अभी नहीं मिली है। इसका दोबारा प्रपोजल सरकार को दिया जाएगा। इस पर विधायक ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार की मंजूरी एलेवेटेड प्रोजेक्ट के लिए नहीं मिलती है, तब तक कोई अन्य विकल्प ढूंढा जाए। इसके अलावा विधायक ने इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर के पास स्थित रेलवे के पुराने ट्रैक पर ट्रेनों को दोबारा चलाने की मांग भी की। विधायक की ओर से शहर में रेलवे से जुड़ीं समस्याएं बताने के बाद रेलवे अधिकारियों ने भी अपनी दिक्कतें विधायक के सामने रखीं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पठानकोट में कई जगहों पर रेलवे की जगह पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इन जगहों से लोगों का अवैध कब्जा छुड़ाने में स्थानीय प्रशासन रेलवे की मदद करे। इस पर विधायक और डीसी ने कहा कि रेलवे के मालिकाना हक वाली भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने में वह रेलवे के साथ हैं।
विज्ञापन


‘रेलवे संग होगी मासिक और तिमाही बैठक’
विधायक अमित विज ने कहा कि रेलवे विभाग से जुड़ी समस्याओं के जल्द निवारण के लिए समय-समय पर मीटिंगे करने की जरूरत हैं। इसके लिए मिलकर यह फैसला लिया गया है कि हर माह एक बैठक होगी। इसमें वह खुद, जिला प्रशासन और रेलवे के सीनियर डीएम शामिल रहेंगे। इसके अलावा हर तीन माह बाद एक अन्य बैठक की जाएगी।


फोटो -2- पठानकोट में मीटिंग करते हुए विधायक अमित, डीसी नीलिमा व डीआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें