फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन के मेयर का कैप्टन ने किया स्वागत, कहा माफी मांगे ब्रिटिश हुकूमत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

सादिक के बयान का सीएम ने किया स्वागत
लंदन के मेयर ने कहा था, जलियांवाला बाग नरसंहार पर ब्रिटिश सरकार माफी मांगे
लंदन व अमृतसर की सीधी फ्लाइट शुरू करने की विधायकों ने रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंदन के मेयर सादिक खान द्वारा जलियांवाला बाग नरसंहार को लेकर ब्रिटिश हुकूमत द्वारा माफी मांगने का स्वागत करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि यूके का एक प्रतिनिधित्व सदस्य यह बात कर रहा है। ब्रिटिश हुकूमत जलियांवाला बाग नरसंहार को लेकर माफी मांगता है तो यह पंजाब ही नहीं देश के लिए खुशी की बात होगी और नरसंहार में मारे गए परिवारों के दर्द पर मरहम होगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को मीडिया से बात करते हुए यह शब्द कहे।
इसके पहले मंगलवार रात कैप्टन अमरिंदर सिंह व लंदन के मेयर सादिक खान फाइव स्टार होटल में डिनर पार्टी पर मिले और बैठक की। बैठक में लंदन व पंजाब के बीच बेहतर संबंधों पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि लंदन में भारी गिनती में पंजाबी रह रहे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बेहतर हो सकते हैं, खासकर पंजाब व लंदन के बीच व्यापारिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

बैठक में सांसद गुरजीत सिंह औजला, निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, विधायक सुखविंदर सिंह सरकारिया, हरप्रताप सिंह अजनाला, तरसेम सिंह डीसी. ओपी सोनी, राजकुमार वेरका, इन्द्रबीर सिंह बुलारिया, सुखविंदर सिंह डैनी, संतोख सिंह भलाईपुर के साथ-साथ अमृतसर कांग्रेस प्रधान जुगल किशोर शर्मा आदि मौजूद थे। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर व पंजाब के कई शहरों के विधायक भी डिनर पार्टी में मौजूद थे।
विज्ञापन


लंदन के लिए सीधी उड़ान शुरू करे ब्रिटिश सरकार
लंदन के मेयर को पंजाब के विधायकों ने ज्ञापन पत्र ब्रिटिश हुकूमत के लिए देते हुए कहा कि अमृतसर-लंदन के बीच ब्रिटिश सरकार सीधी उड़ान शुरू करे, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापारिक व व्यापारिक गतिविधियां बढ़ सकें। पत्र में यह भी लिखा है कि सालाना 3.5 करोड़ विदेशी श्रद्धालु श्री दरबार साहिब में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। अमृतसर हवाई अड्डे से पंजाब से उत्तरी अमेरिका, यूरोप, जर्मनी व आस्ट्रेलिया भारी गिनती में लोग जाते हैं लेकिन उन्हें दिल्ली से सीधी फ्लाइट लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें