फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल डायर की कोठी से मिली 402 गोलियां

Fri, 18 Oct 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में स्थित किला गोबिंदगढ़ के नवीनीकरण के लिए जारी खुदाई के दौरान 69 साल पुरानी गोलियां और कारतूस मिले हैं। शुक्रवार को मजदूरों को ये गोलियां और कारतूस उस सुरंग से मिले जो जनरल डायर की कोठी से जेल और फांसी खाने तक जाती थी।
विज्ञापन


यह सुरंग लंबे अरसे से बंद थी। पुलिस ने इन गोलियों को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, पर्यटन विभाग की ओर से किला गोबिंदगढ़ का नवीनीकरण कराया जा रहा है। इसी किले में स्थित एक कोठी में जलियांवाला बाग में हजारों निहत्थे लोगों का कत्ल करने वाला अंग्रेज जनरल डायर रहा करता था।

शुक्रवार को मजदूर जब कोठी के पास एक बंद सुरंग की खुदाई कर रहे थे, तभी उन्हें जंग लगीं गोलियों और कारतूसों का जखीरा हाथ लगा। गिनती किए जाने पर सुरंग से 402 गोलियां और कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना इस्लामाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी कारतूस व गोलियां कब्जे में ले लीं। इन गोलियों के पर सन् 1944 लिखा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये गोलियां आजादी से पहले की हैं लेकिन जनरल डायर के कार्यकाल के बाद की हो सकती हैं।

जिस सुरंग से गोलियां मिली हैं वह सुरंग डायर के कार्यकाल के दौरान जेल तक और वहां से फांसी खाने तक जाती थी। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोलियाें को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें