फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईमरी बीएड पास अध्यापकों पर ब्रिज कोर्स की शर्त संबंधी रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी बीएड पास अध्यापकों ने जताया रोष
विज्ञापन

गुरदासपुर। डेढ़ दशकों से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 14 हजार बीएड पास प्राइमरी अध्यापकों पर जबरन ब्रिज कोर्स की शर्त थोपने और शिक्षा विभाग में टीचिंग फेलोज के रुप में नियुक्त किए जाने के चलते डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने बड़ा संघर्ष करने का प्लान बना लिया है। उनका कहना है कि साल 2011 के दौरान पक्के किए जा चुके दस हजार के करीब अध्यापकों को भर्ती के एक दशक बाद भी विजिलेंस जांच के बहाने परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान अमरजीत शास्त्री ने बताया कि डेढ़ दशक से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा दे रहे 14 हजार के करीब बीएड पास प्राइमरी अध्यापकों पर जबरन ब्रिज कोर्स की शर्त लगाने और ब्रिज कोर्स न करने वाले अध्यापकों पर कार्रवाई करने संबंधी उच्च शिक्षा अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे बयान के खिलाफ सख्त रोष प्रकट किया है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में सरकार को घेरने की चेतावनी दी। मौके पर हरजिंदर सिंह और अमरजीत सिंह मनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें