फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंडू मजदूर यूनियन ने दिया मांगो संबंधी दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंडू मजदूर यूनियन ने दिया धरना
विज्ञापन

गुरदासपुर। पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब की ओर से बुधवार को गुरुनानक पार्क में इकट्ठे होने के उपरांत डीसी कार्यालय समक्ष मांगों को लेकर रोष धरना दिया गया। इस मौके पर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने के बाद डीसी को सरकार के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान राज कुमार पंडोरी ने कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार ने चुनाव के दौरान घर-घर नौकरी, कर्जा माफ, 5-5 मरले के प्लाट, मकान की उसारी के लिए ग्रांट, नशा खत्म करने, बुढ़ापा, विधवा, अंगहीन और बेसहारा पेंशन 2500 रुपये देने आदि वादे किए गए थे। लेकिन किसी वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया। जिसके कारण मजदूर वर्ग में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने आने वाले दिनों में उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो वह सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष करेंगे। इस मौके पर ब्यास देव, तरलोक सिंह, सुखदेव राज, गुरदीप चंद, तरसेम लाल और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें