फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियूटी पर जा रहा रागी सिंह सड़क पर गिरे वृक्ष से टकराया,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक भिड़ी, रागी की मौत
विज्ञापन

गांव शाहपुर गोराया के पास हुआ हादसा, ड्यूटी पर जा रहा था रंजोध सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। डेरा बाबा नानक के गांव शाहपुर गोराया के पास सड़क पर गिरे पेड़ से हजूरी रागी का बाइक टकरा गई। इससे रागी की मौके पर ही मौत हो गई। थाना डेरा बाबा नानक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। हजूरी रागी रंजोध सिंह (30) पुत्र अमरीक सिंह निवासी कलानौर रोजाना की तरह सोमवार को सुबह डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में ड्यूटी पर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह गांव शाहपुरा गोराया के पास पहुंचा तो सड़क पर गिरे पेड़ से उसकी बाइक टकरा गई। इससे मौके पर ही रंजोध सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले सड़क की एक तरफ खेतों में नाड़ को आग लगने से सड़क के किनारे पर लगा पेड़ भी जलने के बाद गिर पड़ा था। इस संबंध में डेरा बाबा नानक के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक रंजोध सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें