बिजली कर्मचारियों ने की डीए की किस्त देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पीएसईबी इंप्लाइज संयुक्त फोरम पंजाब के आह्वान पर सर्कल गुरदासपुर की कन्वेंशन स्थानीय राम सिंह दत्त हाल में हुई। इसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, पंजाब राज बिजली बोर्ड कर्मचारी दल के सर्कल अध्यक्ष दरबारा सिंह ने की।इस दौरान रवेल सिंह सहायपुर प्रादेशिक अध्यक्ष कर्मचारी दल, हरजिंद्र सिंह दुधाल सदस्य संयुक्त फोरम, सुरिंद्र पप्पू वित्त सचिव पंजाब, बलवंत सिंह झोर नेता बार्डर जोन कर्मचारी दल, भुपनेश पप्पू अध्यक्ष बार्डर जोन टीएसयू, वासदेव शर्मा, मेजर सिंह, इंजीनियर कुलवंत राय, फकीर चंद शर्मा, संजीव सैनी, राकेश ठाकुर ने मैनेजमेंट पर मांगों को स्वीकार कर मुकरने का आरोप लगाया। साथ ही मांगों को स्वीकार करवाने के लिए कर्मचारियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि संघर्ष के तहत जहां सीएमडी व डायरेक्टरों के काले झंडों से दिखावा जारी है, वहीं 13 जून को मुख्य कार्यालय पटियाला में पंजाब स्तरीय रोष धरना दिया जाएगा। उन्होंने मांग की कि एक दिसंबर 2011 से पे बैंड पंजाब सरकार के कर्मचारियों की तरह जारी किया जाए, 23 साला प्रसोनल इंक्रीमेंट हर कर्मचारी को बिना शर्त दिया जाए और डीए की किस्त दी जाए। इस दौरान परगट सिंह, बलजीत सिंह रंधावा, सुरिंद्र शर्मा, अमोलक सिंह प्रधान पीवएम सर्कल गुरदासपुर भी मौजूद थे।
फोटो 28जीडीआर1- कन्वेंशन के दौरान मंच पर बैठे नेता।