फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर लिखवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

आठ मई को हुआ था हादसा, 26 को मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना पुराना शाला में एक साले ने अपने जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत की शिकायत थाना पुराना शाला में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए गए बयान में घनईयां दास पुत्र हरिया निवासी मोरली उटीनगर (राजस्थान) जोकि अभी नवा शाला में रह रहा है। उसने बताया कि वह पंचायत में स्वीपर का काम करता है। उसका जीजा घनईया राम पुत्र तुंक्कडराम निवासी पुराना शाला शिव शक्ति स्कूल में सफाई का काम करता था। उसने बताया कि 8 मई को वह अपने जीजा से मिलने के लिए साइकिल पर गया। दोनों वापस पुराना शाला आ रहे थे। रास्ते में करीब साढ़े चार बजे एक स्कूटी पर सवार सुवदेव सिंह निवासी सैदोवाल खुर्द का लड़का तेज रफ्तार में आया। उसने उनके जीजा को टक्कर मार दी। इसके बाद वह स्कूटी लेकर भाग गया। वह किसी तरह सवारी का इंतजाम करके जीजा को साथ लेकर पहले पुराना शाला के यूसुफ अस्पताल गया। जहां उन्होंने सिर और अन्य शरीर पर पट्टी कर दी। वह उन्हें रात को घर ले आए। नौ मई को हालत खराब होने के कारण वह उन्हें गुरदासपुर के अजय महाजन के अस्पताल ले आए। 10 मई को अजय महाजन ने भी उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। 10 मई को जीजा को जब वह अमृतसर ले गए तो उसकी हालत काफी खराब थी। वहां पीजीआई ले जाने की सलाह दी गई। 10 मई को उन्हें पीजीआई में दाखिल करवा दिया गया। 26 मई को उसकी इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वह शव को पीजीआई से गुरदासपुर ले आए और शव गृह में रखवा दिया। इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी पार्टी उनसे राजीनामा करना चाहती है लेकिन वह उसके खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सब दस्तावेज देख कर रविवार को सुखदेव सिंह के बेेेटे जिसका नाम अभी पता नहीं है के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। जांच के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें