फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के श्रद्धाजंलि समारोह में बेटी ने गाई कविता

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आई मिस यू पापा.... आप हमारे दिल में रहते हो’
विज्ञापन

शहीद पिता के श्रद्धांजलि समारोह में बेटी की कविता सुन सभी हुए भावुक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शौर्यचक्र विजेता शहीद हवलदार राकेश शर्मा का 10वां श्रद्धांजलि समारोह शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद की ओर गांव दड़ुई में आयोजित किया गया। इसमें सांबा के विधायक डॉ. डीके मनियाल बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। उनके अलावा शहीद के पिता रत्न चंद, माता बिमला देवी, पत्नी रजनी देवी, बेटी दीक्षा भारती और बेटा दुशांत शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
समारोह में शहीद हवलदार राकेश शर्मा की 12 साल की बेटी दीक्षा भारती ने जब खुद की लिखी कविता ‘आई मिस यू पापा....... आप हमारे दिल में रहते हो’ सुनाई तो सबकी आंखें नम हो उठीं। दीक्षा ने कहा कि उसे गर्व है कि वह एक शहीद की बेटी है और वह डाक्टर बनकर अपने पिता के देश सेवा के सपने को साकार करेंगी।
विज्ञापन

सर्वप्रथम सेना की 15 राजपूत यूनिट के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर व बिगुल की मातमी धुन से शहीद को सलामी दी। इस दौरान मुख्यातिथि की ओर से शहीद के परिजनों समेत 10 अन्य शहीद परिवारों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। परिषद के महासचिव रविंदर सिंह विक्की, प्रेस सचिव बिट्टा काटल, 15 राजपूत रेजीमेंट के नायक सूबेदार सुजात हुसैन, शहीद मक्खन सिंह के पिता हंसराज ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होकर शहीद को नमन किया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. डीके मनियाल ने कहा कि शहीद राकेश शर्मा जैसे सीमा प्रहरियों के अमित बलिदानों का सदके ही देश की एकता व अखंडता बरकरार है। ऐसे बहादुर सैनिकों की शहादत का मोल कोई भी सरकार अदा नहीं कर सकती। इस मौके पर कुलविंदर सिंह बब्बू, सरपंच दुर्गा दास, संजीव कुमार, राजेश कुमार, सूरज कुमार, ठाकुर मग्घर सिंह, विशाल शर्मा, दलीप कुमार और रजनीश शर्मा भी मौजूद थे।
फोटो -3- शहीद हवलदार राकेश शर्मा की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें