धूमधाम से मनाया नवरात्र का त्योहार
पठानकोट। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र में नवरात्र का त्योहार मनाया गया। इसमें पूर्व विधायक व एडवोकेट अशोक शर्मा और उनकी पत्नी समाज सेविका अमिता शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। इस दौरान सत्संग और आरती की गई। इसके अलावा बच्चों ने देवी-देवताओं के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी सत्या ने कहा कि प्राचीनकाल से लोग नवरात्रों का त्योहार भक्ति भावना से मनाते आ रहे हैं। इस दौरान चाचा वेद प्रकाश, एलआर सोढी व अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो -6- पठानकोट में पूजा अर्चना करके नवरात्रों का त्यौहार मनाते जन।