फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने श्री हरमंदिर साहिब में किया शुकराना

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड: गरीब को छत मिलेगी, बच्चों को शिक्षा
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद श्री हरमंदिर साहिब शुकराना अदा करने पहुंचे हरदीप पुरी
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सीएम कैप्टन से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद शहरी विकास मंत्री बने हरदीप सिंह पुरी वीरवार को पहली बार अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में शुकराना अदा किया और करीब डेढ़ घंटे तक श्री हरमंदिर साहिब के परिक्रमा और लंगर भवन में सेवा की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, तरुण चुघ, राजिंदर मोहन सिंह छीना, किरणजोत कौर, बावा सिंह गुमानपुरा, रूप सिंह, अवतार सिंह, केवल सिंह और सुलखन सिंह मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब को छत मिलेगी और बच्चों को शिक्षा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी कई योजनाओं के साथ देश भर में विकास की लहर की रणनीति बना चुके हैं। काम शुरू हो गया है। रिजल्ट कुछ महीनों में सामने आना शुरू हो जाएगा। मोदी के कार्यकाल में अब तक किसी पर भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है।
विज्ञापन

हरदीप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बेघरों को घर देने के बारे में गंभीर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक अमृतसर में ही 240 बेघर लोगों को मकान अलॉट किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर भारत सरकार की तरफ से अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर विश्वास जताया है, वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयत्न करेंगे। उन्होंने कहा कि महानगर के विकास को देखकर वह अचंभित हैं। वह 10 साल से हर साल अमृतसर का दौरा करते हैं लेकिन इस बार के विकास कार्यों को देखकर उनका मन काफी प्रसन्नचित्त है, इसका श्रेय अकाली भाजपा भाजपा सरकार को जाता है। हरदीप सिंह हवाई अड्डे से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां पंजाब पुलिस की ओर से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे स्वर्ण मंदिर पहुंचे जहां एसजीपीसी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका। इसके बाद वह जलियांवाला बाग पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पहुंचे ओर उन्होंने भगवान लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में भी प्रधानमंत्री आवास योजना को सही ढंग से लागू करने के लिए वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से जल्द भेंट करेंगे। इस योजना का लाभ गरीबों को पहुंचाने के लिए नीति तैयार करवाएंगे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के बाद वे भगवान वाल्मीकि आश्रम श्री राम तीर्थ पहुंचे वहां उन्होंने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान राष्ट्रीय भाजपा सचिव तरुण चुघ, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, महापौर बख्शी राम अरोड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट राजेश हनी, राहुल महेश्वरी, राजेश कंधारी और मानव तनेजा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


--कोट--
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मुझे श्री हरमंदिर साहिब शुकराना करने के लिए आना था। यहां आकर मुझे जो मानसिक संतुष्टि मिलती है, उसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता।
हरदीप पुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें