भरी दोपहर वृद्धा की चोटी कटी
पठानकोट। गांव ऐमां गुज्जरां में बुधवार दोपहर एक बजे के करीब घर के बरामदे में लेटी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चोटी कट गई। घटना के बाद बेहोश हुई महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला की पहचान राजरानी के रूप में हुई। रिश्तेदार आशा ने बताया कि राजरानी घर के बरामदे में लेटी हुई थी और घर के दूसरे सदस्य अपने अपने काम में लगे थे। इसके बीच राजरानी अचानक ही बेहोश गई। पास जाकर देखा तो राजरानी की चोटी कट चुकी थी। वहीं सिविल अस्पताल में राजरानी ने बताया कि सोते समय अचानक ही उसके सिर पर खिंचाव महसूस हुआ और थोड़ी ही देर बाद उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई।