फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डॅक्टरों समेत 26 कर्मचारी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
छह डॉक्टरों समेत 26 कर्मचारी गैरहाजिर
विज्ञापन

एडीसी ने की ब्लॉक दोरांगला के तीन कार्यालयों की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
एडीसी विकास जगविंदर सिंह संधू ने वीरवार को ब्लॉक दोरांगला के तीन कार्यालयों की चेकिंग की। इस दौरान छह डॉक्टरों समेत 26 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।
एडीसी ने ब्लॉक दोरांगला के हेल्थ सेंटर, बीडीपीओ और सीडीपीओ कार्यालय में चेकिंग की। उन्होंने बताया कि इस दौरान 6 डॉक्टर, बीडीपीओ और सीडीपीओ दोरांगला गैरहाजिर पाए गए। गाहलड़ी के आरएमओ के कार्यालय को ताला लगा हुआ मिला। गांव सुल्तानी सेहत डिस्पेंसरी का सारा स्टाफ गैर हाजिर था। एडीसी का कहना था कि सुबह सबसेे पहले पीएचसी दोरांगला में चेकिंग के दौरान डॉ. गौतम, डॉ. हरप्रीत, डॅा. दीपिका ठाकुर, उप वैद्य अमरिंदर सिंह, स्टाफ नर्स अमनदीप कौर, स्टाफ नर्स आशा रानी, एमएलटी मोहन सिंह, एलएचवी जनक दुलारी, एएनएम सर्वजीत कौर व दर्जा चार कर्मचारी निर्मलजीत गैर हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसएचसी गाहलड़ी में छापामारी की गई तो वहां आरएमओ अमनदीप के कार्यालय पर ताला लगा हुआ था। यहां फार्मासिस्ट हरविंदरपाल सिंह और हेल्पर राकेश कुमार गैरहाजिर थे। एसएचसी सुल्तानी में आरएमओ सोनिया कश्यप, फार्मासिस्ट गुरइकबाल, हेल्पर राजीव कुमार, एएनएम नरिंदर कौर और दलजीत सिंह गैर हाजिर पाए गए। नौ बजे वह अपनी टीम के साथ ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे, जहां पर बीडीपीओ सुरेश कुमार, जेई अभिलाश कुमार, सुपरिंटेंडेंट सचिव, लेखाकार नरिंदर कुमार, समिति पटवारी सुखदेव सिंह, दर्जा चार पलविंदर सिंह, माली कम चौकीदार नंद लाल, नरेगा कर्मचारी वैशाली महाजन व ई पंचायत कर्मचारी कर्मजीत कौर गैर हाजिर पाए गए। पशु डिस्पेंसरी दोरांगला व वेटनरी अधिकारी के कार्यालय में चेकिंग के दौरान वेटरिनरी अधिकारी गैर हाजिर पाए गए। सीडीपीओ कार्यालय दोरांगला में सीडीपीओ रीचिका नंदा गैर हाजिर पाई गई।

23जीडीआरपी02 गुरदासपुर के ब्लाक दोरांगला मे चेकिंग के दौरान एडीसी जगविंदर सिंह संधू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें