पुलिस ने बटाला के थानों में 17 मामले दर्ज करके 3100 किलो लाहन और 430 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
एसएसपी बटाला रछपाल सिंह ने बताया कि एसपी ऑपरेशन बटाला वरिंदरप्रीत सिंह की निगरानी में डीएसपी गुरिंदरबीर सिंह डिटेक्टिव बटाला, डीएसपी लखबीर सिंह श्री हरगोबिंदपुर, डीएसपी परविंदर कौर सिटी बटाला, डीएसपी सुरिंदरपाल सिंह डेरा बाबा नानक और समूह थाने के एसएचओ समेत 500 लोगों की टीम की बनाई गई। टीम ने गांव ठीकरीवाल उच्चा, मालियां कलां, सब-डिवीजन फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव काला अफगाना, चंदू सूजा, डाला चक, तेजा कलां, डोगर, दादूयोध, तलवंडी दामोदर, गुजरपुरा, शामपुरा, कोट कर्म सिंह, सनैय्या, बल, सब-डिवीजन श्री हरगोबिंदपुर के गांव माड़ी पन्नवां, हरचोवाल, भरथ, मंडियाला, मीके, भगतपुरा, व्हीला बज्जु, लील कलां, नत्थु खैहरा, रसूलपुरा, मिश्रपुरा, सब डिवीजन डेरा बाबा नानक के गांव ढिलवां, शिकार माछियां, तारोवाली और अर्लीभन्न में रेड की। इस दौरान कुल 14 मामले विभिन्न थानों में दर्ज करके 1700 किलो लाहन, 430 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।
एसएसपी ने बताया कि इन गांवों के अलावा डीएसपी डेरा बाबा नानक की निगरानी में एसएचओ दलजीत सिंह समेत पुलिस फोर्स ने रावी दरिया के पार से जंगलात एरिया में सर्च अभियान चलाया। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके 7 ड्रम समेत 1400 लीटर लाहन बरामद की गई। एसएसपी ने बताया कि एक महीना पहले 30 जुलाई को जहरीली शराब के कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसा हादसा दोबारा न हो इसलिए समय-समय पर विभिन्न पुलिस टीमें बनाकर रेड करके बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।