फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः भारतीय मूल के 268 ब्रिटिश नागरिक विशेष विमान से लंदन रवाना, नहीं आए चार यात्री

Fri, 17 Apr 2020 10:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना के कारण भारत में फंसे भारतीय मूल के 268 ब्रिटिश यात्री वीरवार को श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ब्रिटिश एयरलाइंस की एक विशेष उड़ान से लंदन रवाना हुए। दोपहर ढाई बजे रवाना हुई इस उड़ान से 272 यात्रियों को इंग्लैंड भेजने की सूची जारी हुई थी लेकिन अंतिम समय तक चार यात्री हवाई अड्डे नहीं पहुंचे। कुछ देर इंतजार के बाद 268 यात्री इंग्लैंड रवाना हो गए।
विज्ञापन


लंदन रवाना हुए कुलदीप सिंह ग्रेवाल और जरनैल सिंह ने बताया कि वह एक महीने से अपने गांव में फंसे थे। परिवार और बच्चे इंग्लैंड में हैं। परिवार को मिल पाएंगे, यह सोचकर ही वह बहुत खुश हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि लंदन के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, वरिंदर शर्मा, सीमा मल्होत्रा और प्रीत गिल ने सभी यात्रियों के वतन लौटने में बड़ी भूमिका निभाई।

पंजाब के कई शहरों में फंसे इंग्लैंड निवासियों ने दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास के साथ संपर्क बनाया हुआ था। ब्रिटिश दूतावास के प्रवक्ता जीवन भिंडर ने कहा कि भारत और पंजाब सरकार से साथ-साथ अमृतसर हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग से इन यात्रियों को वापस इंग्लैंड भेजने में सफलता मिली है। याद रहे कि कुछ दिन पहले भी ब्रिटिश एयरलाइंस का एक जहाज 172 यात्रियों को लेकर लंदन रवाना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें