फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab news: नशे की ओवरडोज से एक और मौत, 22 साल का युवक चढ़ा भेंट, परिवार ने सरकार पर लगाए आरोप

Sun, 23 Jun 2024 08:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब में रविवार को नशे की ओवरडोज से दो युवाओं की मौत हुई है। पहला मामला मोगा का है, जहां 24 वर्षीय युवक की मौत हुई। वहीं दूसरा मामला तरनतारन का है। वहां 22 साल के युवक ने नशे की ओवरडोज से दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के मोहल्ला गोकलपुर में 22 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक के शव के पास से नशे के लिए इस्तेमाल की गई सीरिंज मिली है। मृतक युवक की पहचान मनमोहन सिंह मणि के रूप में हुई है। मृतक मनमोहन सिंह मणि की नानी सोमवती ने बताया कि वह नशे का आदी था। रविवार सुबह उसने नशे का टीका लगाया और नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। मृतक अभी अविवाहित था। हालांकि परिवार सदस्यों ने युवक की नशे की ओवरडोज से मृत्यु के बाद कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई है। 
विज्ञापन


मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि शहर के मोहल्ला गोकुलपुरा, मुरादपुर एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना रोक-टोक शरेआम नशा बिक रहा है। सरकार इस नशे के व्यापार को बंद करने में बुरी तरह असफल है। मृतक युवक के पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। परिवार के सदस्यों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशा को खत्म करने का वादा किया था। लोगों ने इसलिए उन्हें वोट दिए। सरकार अब अपना वादा पूरा करे।
वहीं, इससे पहले रविवार को मोगा में भी एक युवक ने नशे की ओवरडोज से दम तोड़ दिया। युवक 24 वर्षीय गोलू चार बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत के बाद से परिवार सदमे में है। इस मामले में पुलिस ने परिवार की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें