फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब में बनेगा अति उतम रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ननकाना साहिब में बनेगा आधुनिक रेलवे स्टेशन’
विज्ञापन

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने गुरुद्वारा पंजा साहिब में की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रसीद ने ननकाना साहिब में आधुनिक रेलवे स्टेशन के निर्माण की घोषणा की है। यह रेलवे स्टेशन पाकिस्तान का आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

इसे साथ ही इस रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा ननकाना साहिब तक ट्रैक भी बनाया जाएगा। सुरंग रूपी यह रास्ता भारत व अन्य देशों से नानकका साहिब में दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों के लिए ही होगा। रेलवे स्टेशन व रेल मार्ग का उद्घाटन 10 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में गुरुद्वारा ननकाना साहिब माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की हाजिरी में किया जायेगा। शेख रसीद ने यह घोषणा गुरुद्वारा पंजा साहिब में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में किया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने इस घोषणा का स्वागत जयकारों से किया। यह जानकारी जत्थे के साथ गए एक श्रद्धालु ने दी। भाई मरदाना यादगारी सोसाइटी के अध्यक्ष एचएस भुल्लर ने अमर उजाला को बताया की गुरुद्वारा पंजा साहिब आए पाकिस्तान के मंत्री को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें