फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड भारत विकास दिवस को समर्पित नशे के खिलाफ सेमिनार आयोजत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘नशे से बर्बाद हो रही है युवा पीढ़ी’
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच ने आयोजित किया नशे के खिलाफ सेमिनार
स्वदेशी और रोजगार नाम की किताब का लोकार्पण किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। स्वदेशी जागरण मंच ने मंगलवार को अखंड भारत विकास दिवस को समर्पित नशे के खिलाफ सेमिनार को आयोजन किया गया। देसराज डीएवी स्कूल में आयोजित सेमिनार की अगुवाई संयोजक संदीप सल्होत्रा ने की। समारोह में विशेष मेहमान के रूप में एडवाइजरी बोर्ड पंजाब के सदस्य हरमनजीत सिंह गोराया, डीएसपी प्रहलाद सिंह, रायल नर्सिंग कालेज के डायरेक्टर सुखिजंदर सिंह रंधावा और बतौर मुख्य वक्ता प्रो. शिव राजन पुरी ने शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह की शुरूआत भारत माता की तस्वीर के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित करके की। डीएसपी प्रहलाद सिंह ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आकर हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। साथ ही समाज और देश का बड़ा नुकसान हो रहा है। नशे के खात्मे के लिए आम जनता भी पुलिस की मदद करे। मुख्य प्रवक्ता प्रो. शिव राजन पुरी ने कहा कि देश की बदकिस्मती है कि अंग्रेज जाते-जाते भारत को दो टुकड़ों में बांट कर चले गये। उन्होंने बताया कि अगर आज पुराना भारत तो सरहदें नेपाल, भूटान,बर्मा, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के काबुल और कंधार तक फैली होनी थी। संदीप सल्होत्रा ने कहा कि रोजगार न होने का बहाना केवल वही लोग बनाते हैं, जो मेहनत नही करना चाहते। भारत की जीडीपी दुनिया में सातवें नंबर पर पहुंच गई है, सालाना विकास दर 8 प्रतिशत है और भारत दुनिया में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां केवल 7 प्रतिशत है और देश के 93 प्रतिशत लोग अपना स्वयं रोजगार से ही रोजी रोटी कमा रहें हैं। मेहमानों में स्वदेशी और रोजगार नाम की किताब का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें