फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पॉवरकोम के जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
धरने पर बैठे पावरकॉम के जेई
विज्ञापन

पठानकोट।
जब तक पावरकॉम मैनेजमेंट, जेई काउंसिल की मांगों को मान नहीं लेती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। यह बात जेई काउंसिल पंजाब की शाखा पठानकोट ने प्रधान राजेश कुमार ने मंगलवार को ढांगू रोड स्थित पावरकॉम कार्यालय की स्टोर डिवीजन में आयोजित धरने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेई काउंसिल लंबे समय से मांगों को लेकर मैनेजमेंट से मांग कर रही है लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इसी रोष स्वरूप मैनेजमेंट पर दबाव बनाने के लिए 12 से 18 दिसंबर तक जेई काउंसिल के काम का बायकाट करके अपनी नाराजगी जताएंगे। इस दौरान बिजली चोरी में लगे जेई न तो चेकिंग का काम करेंगे और न ही बाकी कोई काम। वक्ताओं ने मैनेजमेंट से मांग की कि पावरकॉम के जूनियर इंजीनियर को 19770 रुपये वेतन दिया जाए। मौके पर काउंसिल के महासचिव विनोद कुमार, विमल त्रेहन, देस राज, बोध राज, अशोक कुमार, पंकज, अवतार सिंह, अशोक कुमार, रछपाल सिंह, अजीत सिंह, नरेश कुमार, रछपाल ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें