फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू वाले मच्छर मिले तो पांच सौ रुपया होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू वाले मच्छर मिले तो पांच सौ रुपया जुर्माना
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार की टीम घर-घर देगी दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
सावधान! आपका घर हो या दुकान। संभल कर रहे। अगर एक भी डेंगू का मच्छर आपके घर या दुकान से मिला तो समझो पांच सौ रुपये का जुर्माना तय।जिला प्रशासन ने डेंगू से निपटने के लिए अब मच्छरों को ढूंढ-ढूंढ कर मारने की स्कीम बनाई है। इस स्कीम में सेहत विभाग के साथ मिलकर जिला प्रशासन पुलिस की मदद से पहले मच्छर ढूंढेगा और फिर उसके खात्मा के लिए दवा का छिड़काव करेगा। इस मुहिम में एसडीएम से लेकर तहसीलदार के नेतृत्व में टीमें होगी। सेहत विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तीनों को बराबार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डिप्टी कमिश्रर कमलप्रीत संघा ने एलान किया है कि एसडीएम व तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में एंटी लार्वा टीमें घर-घर दस्तक देगी। ऐसे बाजारों का निरीक्षण करेंगी, जहां से डेंगू के केस मिले हैं। घर-घर दस्तक देकर डेंगू के लारवा चेक किए जाएंगे, जिस घर में लार्वा मिलेगा, उस पर पांच सौ रुपया जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसा मलेरिया अधिकारी डॉ. मदन मोहन ने बताया घर-घर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सेहत विभाग 2018 तक गुरू नगरी को मलेरिया मुक्त करने का मकसद है। पिछले दिनों सेहत विभाग की टीम जहाज गढ़ डेंगू का लारवा ढूंढने के लिए पहुंची थी। टीम को देखकर दुकानदार भड़क उठे। इस पर टीम निराश होकर लौटी। जहाज गढ़ पुरानी गाड़ियों की थोक मार्केट है। यहां वाहनों के पहियों में जमा पानी में डेंगू का लार्वा तेजी से फैलता है, पिछले कई सालों में इस इलाके से डेंगू के कई केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें