फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाके पर उतरी कई अकाली नेताओं की पगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से धक्कामुक्की, कई अकालियों की पगड़ियां उतरीं
विज्ञापन

मामला गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब में हुई घटना के विरोध का
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब से जत्थेदार लंगाह, सेवा सिंह सेखवां व अन्य सीनियर अकाली नेताओं का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबान गुरबचन सिह की अध्यक्षता में गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादर गुरदास नंगल से रवाना हुआ। जत्थे को मान चोपड़ा गांव के पास पुलिस ने रोक लिया। यहां अकालियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।इस दौरान कुछ अकालियों की पगड़ियां भी उतर गई। इस दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। बाद में जत्थेदार लंगाह की अगुवाई में घल्लूघारा साहिब के पास पहुंचे जत्थे ने जयकारों की गूंज में अकाल तख्त के जत्थेदार को लेकर गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में प्रवेश किया।
इसी तरह कंवलप्रीत सिंह काकी की अध्यक्षता वाला जत्था गुन्नोपुर के पास रोका गया, यहां से वह खेतों में होते हुए गुरुद्वारा घल्लूघारा साहिब के पास पहुंचे।पुलिस ने उन्हें गुरुद्वारा साहिब के पास दोपहर ढाई बजे तक रोककर रखा।
विज्ञापन

इसी तरह काहनूवान में अकाली नेता हरदेव सिंह सठियाली, सरबजीत जागोवाल, बलदेव सेखवां, नरिंदर सेखवां आदि को जत्थे सहित थाना काहनूवान की पुलिस ने हिरासत में लेकर हवालात में शाम पांच बजे तक बंद रखा। समारोह में पहुंचने के लिए अकाली वर्करों और आम लोगों को पुलिस द्वारा लगाये सख्त नाकों के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंधी जब एसएसपी गुरदासपुर भुपिंद्रजीत सिंह विर्क के साथबात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को नहीं रोका जा रहा है।माहौल खराब करने वाले लोगों को पुलिस कानून हाथों में लेने की अनुमति नहीं देगी।
जिक्रयोग है कि गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब में गत 11 अगस्त को हुई आपत्तिजनक घटना के विरोध में बुलाए गए इक्ट्ठ में भारी संख्या में क्षेत्र के लोग श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार शिरोमणि कमेटी के सदस्य पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने रास्ते ने रोकने की कोशिश की ।
विज्ञापन

जत्थेदार गुरबचन सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब में घटी शर्मनाक घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कमेटी 28 अगस्त से पहले श्री अकाल तख्त पर पेश होकर अपना पक्ष रखें। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त तक इलाके की संगत व शिरोमणि कमेटी मिलकर ही शहीदी दीवान हाल में अखंड पाठ को निरंतर जारी रखें। इसके अलावा गुरु का लंगर संगत के सहयोग से चलाया जाये। इसके अलावा जिला पुलिस प्रशासन तथा एसजीपीसी की टास्ट फोर्स के 25-25 कर्मचारी गुरुद्वारे में स्थायी तौर पर हालात शांत होने तक तैनात किए जाएं। उन्होंने कहा कि आज पुलिस प्रशासन का रोल बहुत ही निंदनीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें