फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट मे आने से फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। जीटी रोड पर स्थित एक फैक्टरी में पंखा लगाते समय करंट लगने से फैक्टरी कर्मचारी झुलस गया। फैक्टरी मालिक ने उसे मिट्टी में दबाया उसके बाद सिविल अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लखविंदर कौर निवासी मुर्गी मोहल्ला ने बताया कि उसके पति कश्मीर सिंह पुत्र दलीप सिंह अमृतसर रोड पर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। रोजाना की तरह वह सोमवार को फैक्टरी में काम कर रहे थे। फैक्टरी में लाइट गई हुई थी। कश्मीर सिंह एक पंखे का तार बिजली के स्विच में लगा रहा था। पंखे का एक तार बिजली के स्विच में लगा था और एक उनके हाथ में ही था। तभी अचानक से बिजली आ गई। कश्मीर सिंह बिजली के करंट की चपेट मे आ गया और बेसुध होकर गिर पड़ा। फैक्टरी मालिक ने उसे साथी कर्मचारियों की मदद से मिट्टी में भी दबाया, ताकि कश्मीर सिंह को होश आ सके। उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें