फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे न मिलने पर घर से भागी बच्ची,बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे न देने पर घर से भागी बच्ची, बरामद
विज्ञापन

गुरदासपुर। गांव तिब्बड़ की 13 वर्षीय बच्ची केतना ने जब मां से टॉफी खरीदने के लिए पैसे मांगे तो मां ने मना कर दिया। इसपर बच्ची ने ट्रेन में बैठकर दिल्ली मामा के पास जाने की धमकी दी। मां ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरूप केतना गांव से किसी तरह गुरदासपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम जब दिल्ली जाने वाली ट्रेन टाटा मोरी गुरदासपुरं पहुंची तो केतना लोगों से वहां कुछ खाने के लिए पैसे मांग रही थी। इतने में किसी व्यक्ति ने बच्ची की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी। सूचना के तुरंत बाद हेल्प लाइन के सदस्यों ने थाना सिटी पुलिस को बच्ची संबंधी सूचना देकर उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने गांव तिब्बड़ से केतना के परिजनों को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


17जीडीआर3-पुलिस अधिकारी बच्ची को अभिभाविकों को सौंपते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें