फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावरों को निजी हाथों में देने पर बीएसएनएल यूनियानों ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर निजी हाथों में देने पर भड़के बीएसएनएल कर्मी
विज्ञापन


पठानकोट।
बीएसएनएल के देश भर में लगे टावरों को लेकर सरकार की ओर से अलग से कंपनी बनाकर इसे निजी हाथों में दिए जाने पर समूह बीएसएनएल यूनियनों में रोष व्याप्त है। इसी रोष के चलते दो दिवसीय व्यापक हड़ताल का आयोजन किया गया। बुधवार को अंतिम दिन यूनियनों के प्रवक्ताओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ऑल यूनियन व एसोसिएशन बीएसएनएल की ओर से 12 व 13 दिसंबर को की गई हड़ताल में मोबाइल टावरों को निजी हाथों में देने का विरोध किया गया। वहीं वर्ष जनवरी-2017 से तीसरे पे स्केल को अब तक लागू न किए जाने का भी विरोध किया गया। पठानकोट के बीएसएनएल कार्यालय में हड़ताल कर रहे विभिन्न यूनियनों के प्रवक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह कड़ा संघर्ष करने को विवश होंगे। मौके पर एसएएनईए से कपिल, सतनाम सिंह, विरेश, अवतार चंद, बीएसएनएलईयू से जगदीश राए, रामेश्वर राणा, एनएफटीई से मोहिन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, एसईडब्ल्यूए से इंद्रजीत, हरपिंद्र सिंह, एआईबीएसएनएलईए से संदीप शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो-05, मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए बीएसएनएल यूनियनों के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें