फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गुरदासपुर में 30 लाख की लागत से 20 ट्रैफिक लाइटें लगीं

Wed, 25 Nov 2026 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के मामले में गुरदासपुर की सूरत बदली - रमन बहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरदासपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और लोगों को दिक्कतों से राहत दिलाने के लिए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट गुरदासपुर ने 20 ट्रैफिक लाइटें लगाई हैं। करीब 30 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्घाटन जहाज चौक पर हलका इंचार्ज गुरदासपुर रमन बहल और ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया।
इस अवसर पर एसएसपी गुरदासपुर आदित्य और एडीसी (जनरल) गुरसिमरन सिंह ढिल्लों सहित कई अधिकारी मौजूद थे। रमन बहल ने कहा कि शहर के लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ये लाइटें शहर के 5 चौकों पर लगाई गई हैं। इससे रोजाना लगने वाले यातायात जाम से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने नगर सुधार ट्रस्ट के पिछले 3 सालों के विकास कार्यों की भी सराहना की। एसएसपी आदित्य ने कहा कि ट्रैफिक लाइटों से शहर की सुरक्षा बढ़ेगी। यह गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित करने में मदद करेगा। उन्होंने नागरिकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विकास पर जोर
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि यह काम शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर किया गया है। इन लाइटों के चालू होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शहर के विकास में तेजी लाना है। आने वाले समय में भी विकास कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर कई अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें