फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भकियू ने पंजाब एडं सिंध बैंक के एरिया मै नेजर के कार्यालय समक्ष दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भकियू ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एरिया मैनेजर के कार्यालय समक्ष दिया धरना
विज्ञापन

गुरदासपुर। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां की ओर से जिला प्रधान लखविंदर सिंह और जिला सचिव दलजीत सिंह के नेतृत्व में पंजाब एंड सिंध बैंक के एरिया मैनेजर के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि गांव मंजियावाली के स्व. रुड़ सिंह के बेटे ठाकुर सिंह ने 1981 में ट्रैक्टर के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक काला अफगाना की ब्रांच से 56 हजार रुपये का लोन लिया था। जिसके बदले किसान ने बैंक को 1 लाख 74 हजार रुपये वापस भी कर दिए। लेकिन बैंक ने किसान की तरफ बकाया 17 लाख से ऊपर निकाल कर किसान से बदसलूकी की जा रही है। बार बार कोर्ट के माध्यम से किसान की जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। जिससे किसान भारी परेशानी के आलम में है। नोटिस भेजने के विरोध में किसानों ने एरिया मैनेजर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि इस केस को बंद किया जाए, नहीं तो किसान बैंक के समक्ष पक्का मोर्चा खोलने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, दलजीत सिंह, हरदीप सिंह, तरसेम सिंह,जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें