कल कर्मचारियों से मीटिंग करेगा नगर निगम
मांगों के लिए निगम कर्मियों ने मेयर-कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र
कर्मचारी बोले-मीटिंग में भी हल न निकला तो करेंगे हड़ताल
पठानकोट।
अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे नगर निगम मुलाजिामें ने सोमवार को नगर निगम मेयर व कमिश्नर से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंप दिया है। निगम मुलाजिामों की अलग-अलग यूनियनों ने मेयर व कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा है। वहीं नगर निगम ने मुलाजिमों को बुधवार को मीटिंग करने के लिए बुलाया है। वहीं मुलाजिमों का कहना है कि यदि बुधवार की मीटिंग में भी कोई हल नहीं निकला तो वह दस तारीख के बाद मजबूरन हड़ताल करेंगे।
स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान जतिंदर चीना की अगुवाई में निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन, सीवरमेन यूनियन, कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने कमिश्नर, मेयर समेत डीसी को मांगों संबंधी पत्र सौंपा है। यूनियनों ने बताया कि उनकी मांग है कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाये, चार महीने से रूका वेतन जारी किया जाये, कर्मचारियों का बनता भत्ता दिया जाये आदि।
वहीं अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि रमेश कट्टो ने बताया कि यूनियन की ओर से अपनी मांगों संबंधी मेयर को मांग पत्र सौंपा गया है। जिसमें यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों को उठाया है। विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम ने उन्हें बुधवार को मीटिंग के लिए बुलाया है। मीटिंग में भी अगर कोई हल नहीं निकला तो 10 फरवरी के बाद मजबूरन हड़ताल की जाएगी।
फोटो -3- पठानकोट में अपनी मांगों संबंधी बताते हुए कर्मचारी।
फोटो -3ए- पठानकोट में मेयर को मांग पत्र सौंपते हुए निगम कर्मचारी।