फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाकिस्तान का मिटाना होगा नामों निशान’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पाकिस्तान का मिटाना होगा नामों निशान’
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
राष्ट्रीय हिंदू सेना युवा मंडल मामून की ओर से अध्यक्ष नवजोत सिंह की अध्यक्षता में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिसमें हिंदू सेना के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश कालू मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर पर लगातार की जा रही फायरिंग के विरोध में हिंदू सेना सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रजनीश कालू ने कहा की हम पिछले 70 वर्षों से पाकिस्तान के हाथों अपने जवानों को शहीद होते देखते आ रहे हैं।अब पानी सिर के ऊपर से निकल रहा है अब हमें तुरंत जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान का नामो निशान दुनिया के नक्शे से मिटाना होगा। नहीं तो यह हमारे आने वाले कल व पीढ़ियों के लिए बहुत घातक होगा। अध्यक्ष रजनीश कालू ने कहा की हमारे पास दुनियां की 4 सबसे बड़ी सेना व बेहतरीन हथियार होने के बाबजूद पाकिस्तान का रोजाना हमारे सैनिकों को शहीद करना भारत के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा की जब तक पाकिस्तान रहेगा दुनिया में शांति नहीं रह सकती। इस अवसर पर जिला सचिव श्रवण, राकेश काका, साहिल कुमार, अश्वनी मेहरा, दीपक शर्मा, अमन मेहरा, अरुण कुमार, बिल्ला, रंजीत बिल्लू, राहुल शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो -5- पठानकोट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय हिन्दू सेना के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें