जम्मू-कश्मीर की सीएम के खिलाफ प्रदर्शन
गुरदासपुर। शिवसेना हिंदोस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती का डडवां चौंक धारीवाल में पुतला फूंका गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान अतुल महाजन ने की।
इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे शिवसेना हिंदोस्तान यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष हनी महाजन, प्रदेश मुख्य वक्ता रोहित मैंगी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वोहरा ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा को हर साल कश्मीर के कट्टरपंथी नेता सफल नहीं होने के मंसूबे बनाते रहते हैं। वक्ताओं ने जम्मूृ-कश्मीर सरकार पर गरजते हुए कहा कि अगर सरकार यात्रियों की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उनको इस्तीफा देकर गवर्नर राज लगा देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर हनी वर्मा, लवली चोपड़ा, अभी अबरोल, अमित कुमार, मनप्रीत सभ्रवाल, अनिल खोसला व अन्य मौजूद थे।
08जीडीआरपी02 धारीवाल मे मुख्यमंत्री महबूबा का पुतला जलाते हुए शिवसैनिक
1